खामोश अल्फाज़
क्या कहे क्या ना कहे ,बस कस्मकश में रह गए
हम अल्फ़ाज़ ढूंढ़ते रहे , वो बात अपनी कह गए
लोगो ने क्या कुछ ना कहा , सब गवारा कर लिया
हम इश्क़ की खातिर , ज़माने के सितम सब सह गए
अब ना रही कोई तमन्ना , ना रही कुछ आरज़ू
सैलाब कुछ ऐसा चला , अरमान सारे बह गए
गुलशन में तो गवाह है , हर सज़र तूफ़ान का
साखो पे बस सहमे हुए , चंद पत्ते रह गए
बड़ी उम्मीद से हमने गढ़े थे , महल सपनो के सहर
फिर इमारते खंडहर बनी , खंडहर भी आखिर ढह गए


Comments
Post a Comment