Skip to main content
मन्न की बात
मेरे प्यारे दोस्तों आज मैं कुछ लिखना चाहती हूँ या ये समझ लीजिये की आपसे कुछ बाते शेयर करना चाहती हूँ शुरुवात कहाँ से करू समझ नहीं आ रहा है तो चलो आज मैं आपसे कह ही देती हूँ आज मेरा जन्मदिन है और मैं खुश हूँ भी और नहीं भी खुश इसलिए हुँ क्योकि आज आज मुझे बेहद ख़ुशी इस बात की है मेरी फॅमिली ने मुझे मेरे दोस्तों से पहले जन्मदिन की बधाई दी
और दोस्तों ने बाद में हम हमेशा अपने दोस्तों में रहते है हॅसते है मुस्कुराते है अपने दिल की बाते शेयर करते है और हमें अच्छा भी लगता है क्योकि हम अपना कोई भी राज घर वालो क साथ साँझा नहीं करना चाहते पर अगर परिवार में ही हमारे अच्छे दोस्त बन जाये तो हमें किसी बाहर वाले की जरुरत ही नहीं पड़ेगी
और ना ही कोई बच्चा डिप्रेस्ड होगा और न कोई आत्महत्या करेगा क्योकि आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह होती है डिप्रेशन और इंसान डिप्रेस्ड तभी होता है जब वो अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं कर पाता
तो मेरी गुजारिश है उन तमाम बच्चो से और उनके माता पिता से की अपने बच्चो के दोस्त बनिए ताकि उन्हें अगर बाहर कोई दोस्त मिल भी गया पर कोई आपसे बेहतर ना हो और इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देती हुँ उम्मीद करती हुँ आज अपने जन्मदिन के दिन मेरी तरफ़ से ये पैगाम आप सबको पसंद आएगा .
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment